26 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनिया​'हमारी फ्लाइट बुक है,​ ​पाक​ पर सूर्यकुमार यादव बोले, खेलने से इनकार नहीं किया​!

​’हमारी फ्लाइट बुक है,​ ​पाक​ पर सूर्यकुमार यादव बोले, खेलने से इनकार नहीं किया​!

भारत और पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें इन दोनों देशों के अलावा, नामीबिया, नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) भी हैं।

Google News Follow

Related

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मुकाबले का बहिष्कार किया है। यह मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों की फ्लाइट बुक है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया है।

भारत और पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें इन दोनों देशों के अलावा, नामीबिया, नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) भी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है, जिसमें पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे, लेकिन पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के विरुद्ध अपना तय मेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा, क्योंकि सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सशर्त मंजूरी दी है।

सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 कैप्टन्स डे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, “हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया, बल्कि उन्होंने मना किया है। मुझे लगता है कि मानसिकता काफी साफ है। हमने मैच खेलने से मना नहीं किया है। यह दूसरी तरफ से आया है। आईसीसी ने आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।

बीसीसीआई और सरकार ने आईसीसी के साथ मिलकर एक न्यूट्रल वेन्यू तय किया है। हमारी फ्लाइट कोलंबो के लिए बुक है। इसलिए हम निश्चित रूप से जा रहे हैं। टीम में चर्चा हुई है कि हम पहले 7 फरवरी को खेलेंगे, फिर वहां जाएंगे।”

उल्लेखनीय है कि भारत के साथ न खेलने का पाकिस्तान का रुख आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने के फैसले के बाद आया है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से मना करने के बाद बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बुधवार को फिर से कहा कि उनकी सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम आगामी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी, जिसकी सह-मेजबानी श्रीलंका और भारत करेंगे।

इससे पहले, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान सरकार के अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के निर्देश देने के फैसले पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा था कि चुनिंदा भागीदारी की यह स्थिति एक ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के मूल सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाती, जहां सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है।​ 

 
यह भी पढ़ें-

यूपी में चीनी मांझे पर सख्ती, मौत पर हत्या का केस​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,237फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें