25 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमक्राईमनामाओडिशा: 4 करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा गया खनन अधिकारी

ओडिशा: 4 करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा गया खनन अधिकारी

विजिलेंस विभाग की अब तक की सबसे बड़ी नकदी जब्ती; 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारी

Google News Follow

Related

ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के विजिलेंस विभाग ने एक वरिष्ठ खनन अधिकारी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 4 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की गई, जिसे विभाग ने अपने इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती बताया है।

गिरफ्तार अधिकारी की पहचान देबब्रत मोहंती के रूप में हुई है, जो कटक सर्कल में खनन उपनिदेशक (Deputy Director of Mines) के पद पर तैनात थे। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, मोहंती को मंगलवार (24 फरवरी) को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोप है कि उन्होंने एक लाइसेंसधारी कोयला व्यापारी से उसके कोयला डिपो के सुचारु संचालन और कोयला परिवहन की अनुमति देने के एवज में यह रकम मांगी थी।

विजिलेंस टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। मौके पर पूरी राशि जब्त कर ली गई। इसके तुरंत बाद अधिकारियों ने मोहंती के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

Image

गिरफ्तारी के बाद भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट, भद्रक जिले में पैतृक घर और कटक स्थित कार्यालय कक्ष में एक साथ छापेमारी की गई। भुवनेश्वर स्थित अपार्टमेंट से अधिकारी ने ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखी गई 4 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की। जब्त रकम की गिनती जारी है और सटीक आंकड़ा सामने आना बाकी है।

इसके अलावा, मोहंती के कार्यालय की दराज और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान 1.20 लाख रुपये नकद मिले। प्रारंभिक जांच में अन्य संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है, जिनमें भुवनेश्वर में लगभग 2,400 वर्गफुट जमीन पर बना दो मंजिला मकान और करीब 130 ग्राम सोना शामिल है।

मोहंती के खिलाफ भुवनेश्वर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस अधिकारियों ने कहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और बरामदगी से इनकार नहीं किया जा सकता। राज्य में यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख का संकेत मानी जा रही है। विजिलेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध संपत्ति और रिश्वतखोरी के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती: ट्रंप

शिखर धवन को बड़ी राहत: दिल्ली कोर्ट ने पूर्व पत्नी को दिया ब्याज़ सहित पैसे लौटाने का आदेश

पालघर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: विदेशियों को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें