27 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"मोदीजी मुझें इजाजत दें, मैं ईरान के लिए लड़ने जाउंगी"

“मोदीजी मुझें इजाजत दें, मैं ईरान के लिए लड़ने जाउंगी”

Google News Follow

Related

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कथित तौर पर इज़राइल के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी देती दिखाई दे रही है। यह प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनई की कथित हत्या की खबरों के बाद आयोजित किया गया था।

वीडियो में महिला एक पत्रकार से बातचीत के दौरान कहती सुनाई देती है कि वह “किसी से नहीं डरती।” वह यह भी दावा करती है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुमति दें तो वह ईरान जाकर स्वयं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कर देगी। वीडियो में वह अपने समुदाय के वर्षों से संघर्ष करने की बात भी करती है और हालिया घटनाक्रम पर नाराज़गी जताती है।

यह विरोध प्रदर्शन सीलमपुर के अलावा दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

इसी क्रम में  अखिल भारतीय शिया परिषद के सदस्यों ने जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन किया। कई प्रदर्शनकारी काले कपड़ों में पहुंचे और मंच से शिया धर्मगुरुओं ने सभा को संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान “अमेरिका मुर्दाबाद” और “नेतन्याहू मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए।

फिलहाल इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही संबंधित महिला की पहचान सार्वजनिक रूप से सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच दिल्ली में हुए इन प्रदर्शनों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:

पश्चिमी एशिया के युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी का रुख

पीएम मोदी-मार्क कार्नी वार्ता, रक्षा सहयोग और व्यापार लक्ष्य तय!

ईरान ने अमेरिका–इज़राइल द्वारा परमाणु ठिकानों पर हमले का किया दावा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,083फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें