मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का फोकस बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण पर है। उन्होंने घोषणा की कि मुनक नहर पर करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण केंद्र सरकार के सहयोग से किया जाएगा। साथ ही, इस वर्ष मेट्रो के तीन नए कॉरिडोर पूरे होने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली देश में सबसे बड़ा मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बन जाएगा।
स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “उपचार अधिकार है, उपकार नहीं” के सिद्धांत पर चलते हुए स्वास्थ्य विभाग के लिए 12,645 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 515 करोड़ रुपये की लागत से माधवपुर, सीरजपुर, हदसाल और ज्वालापुरी के अस्पतालों का निर्माण पूरा किया जाएगा। आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर समुदाय को शामिल कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक समावेशी बनाया गया है।
सरकार ने अनमोल योजना के तहत नवजात शिशुओं के लिए 56 तरह की जांचें पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट दिल्ली के हर नागरिक, खासकर बच्चों के लिए सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, 5-लेयर की सिक्योरिटी घेरा!



