29.5 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमदेश दुनिया'धुरंधर 2' में मुस्तफा अहमद की तूफानी एंट्री, रिजवान बनकर जीता दिल!

‘धुरंधर 2’ में मुस्तफा अहमद की तूफानी एंट्री, रिजवान बनकर जीता दिल!

फिल्म में अभिनेता ने खुफिया एजेंट रिजवान का किरदार निभाया है, जिनके अभिनय की हर जगह तारीफ हो रही है।

Google News Follow

Related

स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के साथ सभी कालाकारों की कला को भी जीवंत कर दिया। फिल्म की रिलीज के साथ ही सभी कलाकारों को नई पहचान मिली है। इन्हीं में से एक हैं, अभिनेता मुस्तफा अहमद।

फिल्म में अभिनेता ने खुफिया एजेंट रिजवान का किरदार निभाया है, जिनके अभिनय की हर जगह तारीफ हो रही है। शनिवार को अभिनेता ने फिल्म के कुछ कलाकारों के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने रिजवान के चरित्र को लेकर एक भावुक और जोशीला संदेश भी लिखा।

अभिनेता ने लिखा, “मैंने उसका भरोसा कमाया नहीं, मैंने उसे हासिल किया। हर हाथ मिलाना सोचा-समझा था। हर शब्द पहले से तय था। उसकी दुनिया में मेरा हर कदम, उसके अंत की शुरुआत था। अर्शद पप्पू सोचता था कि मैं उसका अपना हूँ।

वही उसकी सबसे बड़ी गलती थी। मैं वहाँ अपनापन दिखाने नहीं गया था, मैं वहाँ सब कुछ तोड़ने गया था। एक-एक करके, आदमी दर आदमी। यह वफादारी नहीं है, यह फर्ज़ है। अपने देश के प्रति फर्ज़। रिजवान कोई हीरो नहीं है, वह एक सिपाही है। उसका मकसद है, अपने देश की सेवा करना। जय हिंद।”

ब्लॉकबास्टर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर:द रिवेंज’ एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें देशभक्ति, जासूसी और रोमांचक मोड़ देखने को मिलते हैं। मुस्तफा अहमद ने रिजवान के रोल में इतनी जान डाली है कि दर्शक उन्हें असली जासूस समझने लगे हैं। उनका डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीक्वेंस दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ मार्च 2026 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर हिंदी स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है।

रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म, 2025 की ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई के साथ ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रही है। यह फिल्म भारतीय जासूस की कहानी के माध्यम से पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की कहानी दिखाती है।
यह भी पढ़ें-

आईपीएल 2026: दिल्ली ने टॉस जीता, मुंबई पहले बल्लेबाजी करेगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,211फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें