29 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमक्राईमनामासादिक ने हिंदू पत्नी का खून कर मंदिर के पास फेंका शव...

सादिक ने हिंदू पत्नी का खून कर मंदिर के पास फेंका शव ; पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया

अकोला में सनसनीखेज वारदात

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सादिक नाम के व्यक्ती ने अपनी हिंदू पत्नी रवीना की हत्या कर शव को मंदिर के पास फेंक दिया और पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सादिक शाह तशरीफ शाह को 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया है। मृतका की पहचान रवीना पवार के रूप में हुई है, जो हाल ही में मां बनी थीं।

6 अप्रैल को पुलिस को अन्नपूर्णा माता मंदिर के पास एक महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और शुरुआती जांच में उसकी पहचान नहीं हो पाई। बाद में जांच के दौरान पुष्टि हुई कि मृतका रवीना पवार हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने हत्या के बाद शव को मंदिर के पास फेंक दिया और फिर पेट्रोल डालकर चेहरा जला दिया, ताकि पहचान न हो सके। जांच में खुलासा हुआ कि सादिक और रवीना ने ‘लव मैरिज’ की थी और दोनों मुंबई में काम करते थे। बच्चे के जन्म के लिए वे अकोला आए थे और किराए के मकान में रह रहे थे।बताया गया कि बच्चे के जन्म के महज 8 दिन बाद ही आरोपी ने रवीना की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे और घरेलू विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। आखिरकार उसे बरशी टाकली स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना के बाद नवजात बच्चे को बाल कल्याण विभाग को सौंप दिया गया है। आरोपी को 8 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ मोनालिसा निकली नाबालिग, पति फारमान खान पर POCSO केस दर्ज

‘मध्यस्थ नहीं, बिचौलिया है पाकिस्तान’

₹900 करोड़ जल जीवन मिशन घोटाला! पूर्व IAS सुभोध अग्रवाल गिरफ्तार

मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व पर इज़राइल की चिंता: ईरान में ‘और ज्यादा कट्टर’ शासन, IDF की चेतावनी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,171फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें