29 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेट"4 मई के बाद TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं...

“4 मई के बाद TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी’”

पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाया भरोसा

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। शुक्रवार (24 अप्रैल) को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद TMC कार्यकर्ताओं को राज्य में छिपने की जगह नहीं मिलेगी और कोई उन्हें बचा नहीं पाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा,“4 मई को, नतीजे आने के बाद, TMC के गुंडों के पास छिपने की कोई जगह नहीं होगी। कोई भी उन्हें बचा नहीं पाएगा। चुनाव का पहला चरण पहले ही TMC के अंत का संकेत दे चुका है।”

उन्होंने पहले चरण के मतदान को TMC के कथित महा जंगल राज के अंत का संकेत बताते हुए कहा कि जनता ने भारी मतदान के जरिए बदलाव का संदेश दे दिया है। पीएम मोदी ने रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत को लोकतंत्र की मजबूती और चुनाव प्रक्रिया में जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का भी जिक्र किया, जो आरजी कर रेप और मर्डर केस की पीड़िता की मां हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें एक मंच दिया है,जिनकी बेटी मौजूदा सरकार के “जंगल राज” की शिकार हुई थी।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और पार्टी “भाई” की तरह महिलाओं की रक्षा करने का काम करेगी, ताकि राज्य में सुरक्षित माहौल बनाया जा सके।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,“भाजपा की बंगाल इकाई ने अपना मूल्यांकन कर लिया है। इसके आधार पर, मैं कह सकता हूं कि 152 सीटों में से भाजपा 110 से अधिक सीटें हासिल करेगी। दूसरे चरण को भी ध्यान में रखें तो भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।”

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान रिकॉर्ड स्तर पर रहा है, जिसे सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से व्याख्यायित कर रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को प्रस्तावित है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के तीखे बयान और दावे जारी हैं, लेकिन राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला अंततः मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें:

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल, चेहरे के जलने से सर्जरी की जरूरत

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026:पहले चरण की 152 सीटों में से 110 से अधिक पर भाजपा की जीत संभव

पवन खेड़ा को नहीं मिली अग्रिम जमानत, गुवाहाटी हाईकोर्ट का फैसला

मुंबई उच्च न्यायलय ने सरकार को दी डंपिंग ग्राउंड को बंद करने की चेतावनी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,325फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें