24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमलाइफ़स्टाइलफोलिक एसिड को क्यों कहा जाता है 'प्रेग्नेंसी का विटामिन'? मां-बच्चे के...

फोलिक एसिड को क्यों कहा जाता है ‘प्रेग्नेंसी का विटामिन’? मां-बच्चे के लिए बेहद जरूरी

Google News Follow

गर्भावस्था धारण करने से पहले और बाद में महिलाओं को पोषण की बहुत आवश्यकता होती है। इस दौरान फोलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है। छोटी सी दिखने वाली फोलिक एसिड की गोली को “प्रेग्नेंसी विटामिन” कहा जाता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी होता है। यह नई कोशिकाओं के निर्माण से लेकर बच्चे के मस्तिष्क का भी निर्माण करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोलिक एसिड क्या है?

फोलिक एसिड विटामिन-बी समूह का एक सिंथेटिक रूप है, जबकि इसका प्राकृतिक रूप फोलेट कहलाता है। आमतौर पर फोलिक एसिड हरी सब्जियों, दालों और सूखों मेवे में आसानी से पाया जाता है। फोलिक शरीर के निर्माण से लेकर शरीर के संतुलन के लिए भी आवश्यक रहा है और सबसे महत्वपूर्ण काम लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है, यही कारण है कि मां के पेट में पल रहे बच्चे के विकास में फोलिक एसिड बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह गर्भवती महिलाओं को एनीमिया, कमजोरी, सिर दर्द जैसे लक्षणों से बचाती है।

गर्भावस्था में फोलिक एसिड भ्रूण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भ्रूण के न्यूरल ट्यूब के विकास में बेहद जरूरी है। अगर मां गर्भावस्था में फोलिक एसिड नहीं लेती है तो बच्चे के असामान्य होने की आशंका बढ़ जाती है। इसकी कमी से बच्चे की रीढ़ की हड्डी और नेजल बॉन का विकास ठीक से नहीं होता और बच्चा पूरा तरह विकसित नहीं हो पाता है। यही कारण है कि डॉक्टर गर्भधारण से पहले और शुरुआती तीन महीनों में इसका सेवन अनिवार्य मानते हैं।

वहीं आयुर्वेद में गर्भावस्था के समय को “गर्भिणी परिचर्या” कहा जाता है और इस “गर्भिणी परिचर्या” में आयुर्वेद में ऐसे आहार को खाने की सलाह दी जाती है, जो शरीर में फोलिक एसिड की कमी को पूरा करते हैं, जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, आंवला, संतरा, अनार, मूंग, मसूर, चना, बादाम, और अखरोट शामिल हैं। इसी के साथ ही शतावरी, अश्वगंधा, और गिलोय का सेवन भी चिकित्सक की सलाह के बाद किया जा सकता है। आयुर्वेद का मानना है कि “गर्भिणी परिचर्या” में लिया जाने वाला आहार रक्त की वृद्धि करता है और गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें:

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026: भाजपा की धमाकेदार को बढ़त, 573 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 95 पर सिमटी

“मीरा-रोड में जिहादी हमला करने वाला आरोपी ‘सेल्फ-रैडिकलाइज़्ड’, NIA भी करेगी जांच”

“4 मई के बाद भाजपा भी नहीं बचा पाएगी” टीएमसी की IPS अजय पाल शर्मा को धमकी

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें