27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनिया2 हफ्ते से ज्यादा खांसी तो लगातार घट रहा वजन? जानें समय...

2 हफ्ते से ज्यादा खांसी तो लगातार घट रहा वजन? जानें समय पर जांच क्यों है जरूरी!

टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो बैक्टीरिया से होती है और अगर समय पर इलाज न किया जाए तो जानलेवा भी बन सकती है। एनएचएम का कहना है कि छोटे-छोटे लक्षण जैसे बार-बार खांसी और बिना कारण वजन कम होना बड़े खतरे की चेतावनी हो सकते हैं।

Google News Follow
हल्के लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो वही गंभीर रोगों में तब्दील सकता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट चेतावनी देते हैं कि लगातार खांसी को हल्के में न लें। यह क्षय रोग यानी टीबी का प्रमुख लक्षण हो सकता है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने लोगों को चेतावनी दी है कि दो हफ्ते तक खांसी या लगातार गिरते वजन को हल्के में न लें। यह क्षय रोग यानी टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।
टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो बैक्टीरिया से होती है और अगर समय पर इलाज न किया जाए तो जानलेवा भी बन सकती है। एनएचएम का कहना है कि छोटे-छोटे लक्षण जैसे बार-बार खांसी और बिना कारण वजन कम होना बड़े खतरे की चेतावनी हो सकते हैं।

मिशन के अनुसार, यदि आपको दो हफ्ते से ज्यादा समय तक लगातार खांसी आ रही हो, खून के साथ खांसी यानी हेमोप्टिसिस, सीने में दर्द, बिना किसी कारण वजन घटना, भूख न लगना, शाम को तेज बुखार आना, रात में पसीना आना, लगातार थकान महसूस होना व गर्दन में सूजन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

ये लक्षण टीबी के हो सकते हैं। टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों जैसे गर्दन, हड्डी, मस्तिष्क आदि को भी प्रभावित कर सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। सरकार मुफ्त जांच और दवाइयां उपलब्ध कराती है। अगर लक्षण दिखें तो नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या टीबी क्लिनिक में जाकर जांच कराएं।

टीबी हवा के जरिए फैलती है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने से बैक्टीरिया हवा में फैल सकते हैं। इसलिए लक्षण दिखने पर खुद को दूसरों से अलग रखना और समय पर दवा शुरू करना बहुत जरूरी है। एनएचएम लोगों से अपील कर रहा है कि वे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। जागरूकता और समय पर इलाज से टीबी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

टीबी से बचाव के लिए सावधानियां रखनी चाहिए जैसे स्वच्छता बनाए रखें, अच्छा और पौष्टिक भोजन करें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं टीबी से बचाव और इलाज दोनों संभव है। छोटी सी सावधानी बड़ी समस्या से बचा सकती है।

यह भी पढ़ें-

मां नरगिस को याद कर भावुक हुईं प्रिया दत्त, प्यार सबसे बड़ी ताकत बताया! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें