पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के वरिष्ठ कमांडर और हाफिज सईद के करीबी सहयोगी इस्माइल अहमद की संदिग्ध मौत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसका शव शुक्रवार (8 मई) को बरामद किया गया। इस घटना ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संघटनों के भीतर चल रहे आपसी संघर्ष पर सबका ध्यान खींचा है।साथ ही दावे किए जा रहें है की पाकिस्तान, अमेरिका से करीबी बढ़ाने के साथ ही वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ से पैसे इकट्ठे करने के लिए FATF की शर्तें पूरा करने पर ज़ोर दे रहा है, जिसके तहत इन हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है।
सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस्माइल अहमद खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा की संदिग्ध गतिविधियों का एक प्रमुख चेहरा था। वह संगठन की कोर कमेटी का सदस्य बताया जाता था और भारत, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाने वाली कई आतंकी साजिशों में उसकी भूमिका थी, जो वह पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के इशारे पर किया करता था।
हालांकि उसकी मौत की परिस्थितियां अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी हैं, लेकिन शुरुआती जानकारी में इसे रहस्यमय बताया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ज्ञात हो की, हाल के महीनों में लश्कर-ए-तैयबा के कई वरिष्ठ कमांडरों की हत्या या संदिग्ध मौत की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले महीने संगठन के एक अन्य वरिष्ठ कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की भी खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
रिपोर्टों के अनुसार, अफरीदी पर बेहद नजदीक से हमला किया गया था। हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर पहाड़ी इलाके की ओर भाग निकले थे। यह भी एक लक्षित हमलें का वाकिए था, जिसके लिए पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी आर्मी की ओर उंगलियां उठीं थी।
इसके अलावा मार्च महीने में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की भी पाकिस्तान के मुरीदके स्थित मरकज तैयबा परिसर के भीतर हत्या कर दी गई थी। बताया गया था कि ईद की नमाज के तुरंत बाद अज्ञात हमलावरों ने पहले उसे गोली मारी और फिर चाकू से हमला किया।
भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर हाफिज सईद और उससे जुड़े आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाता रहा है। वहीं पाकिस्तान को अब वैश्विक दबाव के चलते खुद ही आतंकियों को साफ़ करना पड़ रहा है। हालांकि पाकिस्तानी आर्मी इन हत्याओं को काफी सफाई से अंजाम दे रही है, जिससे यह हत्याएं उनके लिए नई चुनौती बनकर ना खड़ीं हो।
यह भी पढ़ें:
मॉलिक्यूलर क्लाउड की अनोखी तस्वीर, क्या हर बादल में बर्फीली परत होती?
40 के बाद नियमित आई टेस्ट जरूरी, आंखों को रखे सुरक्षित हमेशा!
TCS धर्मांतरण मामला: यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव मामले में मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार



