24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाराशिद पुरानी लय में लौटे, हर गेंद स्टंप्स पर लग रही थी!

राशिद पुरानी लय में लौटे, हर गेंद स्टंप्स पर लग रही थी!

राशिद गुजरात टाइटंस की 77 रनों की धमाकेदार जीत के नायक रहे। दीप दासगुप्ता ने कहा कि राशिद आरआर के खिलाफ लय में दिखाई दिए और उनकी सारी गेंदें स्टंप्स को टारगेट कर रही थीं।

Google News Follow

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना ​​है कि राशिद खान अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। राशिद ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट निकाले।

राशिद गुजरात टाइटंस की 77 रनों की धमाकेदार जीत के नायक रहे। दीप दासगुप्ता ने कहा कि राशिद आरआर के खिलाफ लय में दिखाई दिए और उनकी सारी गेंदें स्टंप्स को टारगेट कर रही थीं।

‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ संग बात करते हुए दीप दासगुप्ता ने कहा, “शुभम दुबे का विकेट देखिए, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज को ओवर द विकेट से गेंद की गई थी। अगर राशिद गेंद को ऑफ स्टंप या ऑफ स्टंप के बाहर से टर्न कराते हुए मिडिल स्टंप को हिट करते हैं, तो यह सच में एक अच्छी गेंद होती है।”

उन्होंने आगे कहा, “आरआर के खिलाफ इस मुकाबले में राशिद अपनी पुरानी लय में दिखे। अगर आपको याद हो जब राशिद अपनी बेस्ट फॉर्म में थे, तो लगभग हर गेंद स्टंप्स पर लग रही थी।”

दासगुप्ता ने बताया कि राशिद ने तीन विकेट बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करके लिए, जबकि एक बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू किया, जिससे पता चलता है कि उन्होंने पूरी पारी में लगातार स्टंप्स को टारगेट किया।

राशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 33 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, फरेरा और शुभम दुबे जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। राशिद की शानदार गेंदबाजी के चलते आरआर की पूरी टीम जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 55 रनों का योगदान दिया। जीटी की यह इस सीजन की सातवीं जीत रही, जिसके बाद टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है।

यह भी पढ़े-

शीर्ष चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए घटा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें