24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामातेजस्वी का भाजपा पर हमला, बोले- पीड़ितों की कहीं सुनवाई नहीं हुई!

तेजस्वी का भाजपा पर हमला, बोले- पीड़ितों की कहीं सुनवाई नहीं हुई!

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो के जरिए आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक की मौजूदगी में मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है| 

Google News Follow
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश की सियासत में गर्माहट है। विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने में जुटी है। इस बीच, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को मुजफ्फरपुर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर मुख्यमंत्री सहित एनडीए सरकार को घेरा है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो के जरिए आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक की मौजूदगी में मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने यहां तक कहा है कि अपराधियों की जाति देखकर कार्रवाई की जा रही है।

राजद के नेता ने मुजफ्फरपुर के एक कथित वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा करते हुए न केवल सरकार को घेरा है, बल्कि मीडिया को भी आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने लिखा, “ये भाजपा का मुजफ्फरपुर का विधायक है, जो दो दर्जन गुर्गों के साथ वार्ड-48 में आम आदमी के घर में घुसकर मारपीट करता है, तांडव मचाता है, कानून की धज्जियां उड़ाता है। जो इसकी नहीं सुनता, उसका कुछ भी हो सकता है।”

उन्होंने सवाल उठाते हुए आगे लिखा, “क्या बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है कि गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे? सीएम में हिम्मत नहीं, क्योंकि वो पहले जाति देखेंगे, पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं। गोदी मीडिया भी विपक्ष का एमएलए होता, तब ही खबर करता।”

तेजस्वी इससे पहले भी आरोप लगाते रहे हैं कि सरकार केवल विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई करने में फुर्ती दिखाती है, लेकिन जब बात अपने दल के विधायकों की आती है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं। तेजस्वी के इस पोस्ट के बाद प्रदेश की सियासत में तपिश और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विपक्ष के नेता प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को लगातार घेरते रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु में विजय सरकार में शामिल होते ही PM मोदी का हमला, बोले- “कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें