30.8 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियामदर्स डे पर राज्यपाल ने कैंसर जागरूकता यात्रा को दिखाई हरी झंडी!

मदर्स डे पर राज्यपाल ने कैंसर जागरूकता यात्रा को दिखाई हरी झंडी!

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस अभियान के जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता और स्वस्थ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मदर्स डे के अवसर पर रविवार को जन भवन से “कैंसर फ्री वूमेन भारत यात्रा – आनंदी मां एक जीवन बचाओ अभियान” का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस अभियान के जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता और स्वस्थ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। रैली जन भवन पोर्टिको से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी मार्ग, अटल चौक, पार्क रोड, डॉ. भीमराव आंबेडकर मार्ग, सिविल चौराहा और भानुमति रोड होते हुए सरोजिनी नायडू मार्ग चौराहे पर संपन्न हुई।

अभियान में 130 से अधिक लोगों ने सहभागिता कर “स्वस्थ मां– सुरक्षित भविष्य” का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और जागरूकता के माध्यम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम संभव है।

राज्यपाल ने संस्था के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर समाज हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान समाज में नई चेतना और सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “हर मां सुरक्षित हो, हर बहन जागरूक हो, हर बेटी स्वस्थ और सशक्त हो” का संकल्प दोहराया। यह अभियान केवल एक रैली नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक संवेदनशीलता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

आईजीआरएस की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें