27.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी का व्यक्तित्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा : गायिका पूर्वा...

पीएम मोदी का व्यक्तित्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा : गायिका पूर्वा मंत्री!

पूर्वा ने पीएम मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए सभी को उनके रास्तों और सिद्धांतों पर चलने की सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि उनका व्यक्तित्व ऐसा है, जो हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित करता है। 

Google News Follow
मशहूर गायिका पूर्वा मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने मंगलवार को आईएएनएस के साथ खास बातचीत में पीएम मोदी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

पूर्वा ने पीएम मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए सभी को उनके रास्तों और सिद्धांतों पर चलने की सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि उनका व्यक्तित्व ऐसा है, जो हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित करता है।

मुझे लगता है कि हमारे देश का हर नागरिक, फिर चाहे वो किसी भी उम्र का है, वह पीएम मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित है। उनके चेहरे की चमक और कार्यकुशलता का प्रभाव कुछ इस तरह है, जिसे हम सभी हमेशा देखना चाहते हैं।

पूर्वा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति और प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे पीएम मोदी हमेशा देश की भलाई को सर्वोपरि रखते हैं।” उन्होंने भू-राजनीतिक मुद्दों, जैसे सोना और पेट्रोलियम की कीमतों और उनकी उपलब्धता पर प्रधानमंत्री द्वारा जताई गई चिंताओं का समर्थन किया।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा, “देश के सभी नागरिकों से मेरा विनम्र निवेदन है कि हमें प्रधानमंत्री के साथ खड़े रहना चाहिए। जब भी उन्होंने देश के हित के लिए कोई भी बात की है या कोई कदम उठाया है, तो वह हमेशा देश के कल्याण के लिए ही रहा है।”

पूर्वा मंत्री भारत की बहुमुखी और ऊर्जावान गायिका हैं, जो अपनी दमदार आवाज और शानदार मंच प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘बालिका वधू’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे प्रसिद्ध टीवी शो के शुरुआती गीतों में अपनी आवाज दी।

गायिका पूर्वा मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित गरबा गीत ‘आवती कलाय’ को अपनी आवाज दी है, जिसे नवरात्रि 2024 के अवसर पर जारी किया गया था। पीएम मोदी ने इस मधुर प्रस्तुति के लिए पूर्वा की सराहना की, जिसे गायिका ने अपने करियर के लिए ‘सम्मान’ और ‘धन्य’ अनुभव बताया था।

यह भी पढ़ें-

मध्य पूर्व तनाव से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1,456 अंक लुढ़का बंद!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें