33 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमलाइफ़स्टाइलउधमपुर डियर रेस्क्यू पार्क में गर्मी से बचाव के लिए विशेष इंतजाम,...

उधमपुर डियर रेस्क्यू पार्क में गर्मी से बचाव के लिए विशेष इंतजाम, 24 घंटे की जा रही निगरानी

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में स्थित डियर रेस्क्यू पार्क में गर्मी के मौसम को देखते हुए जानवरों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां वन विभाग की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि तेज गर्मी का असर हिरणों और अन्य जानवरों पर कम से कम पड़े और वे सुरक्षित व स्वस्थ रहें।

वाइल्डलाइफ रेंज ऑफिसर महेश अबरोल ने बताया कि यह एक रेस्क्यू सेंटर है जहां इस समय बड़ी संख्या में हिरण रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे जानवरों की देखभाल और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे इलाके में पानी की स्प्रिंकलिंग की जाती है ताकि वातावरण ठंडा रहे और जानवरों को गर्मी से राहत मिले। उन्होंने कहा, “पानी के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए यह सबसे जरूरी सुविधा है।” इसके अलावा जानवरों को समय-समय पर साफ और ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाता है।

महेश अबरोल ने यह भी बताया कि जानवरों की सेहत का पूरा ध्यान रखा जाता है। हर हफ्ते डॉक्टर यहां आकर सभी जानवरों का चेकअप करते हैं। अगर किसी जानवर को किसी तरह की दिक्कत होती है, तो तुरंत उसका इलाज किया जाता है। गर्मियों में उन्हें खास तरह का आहार भी दिया जाता है, जिसमें ऐसे फल और पोषण वाली चीजें शामिल होती हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं। इसके अलावा उन्हें ग्लूकोज और अन्य जरूरी सप्लीमेंट भी दिए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि स्पेशल फीड जम्मू और अन्य जगहों से मंगाई जाती है, जिसे वन विभाग उपलब्ध कराता है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि जानवरों को संतुलित और पर्याप्त आहार मिले ताकि उनकी सेहत अच्छी बनी रहे।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे रेस्क्यू सेंटर में 24 घंटे स्टाफ मौजूद रहता है। कर्मचारी लगातार जानवरों की निगरानी करते हैं ताकि किसी भी समस्या का तुरंत पता चल सके और समय पर कार्रवाई की जा सके। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज की व्यवस्था की जाती है।

उन्होंने बताया, “हाल ही में एक हिरण बीमार हो गया था, जिसके बाद तुरंत उसे दवा दी गई और डॉक्टर की मदद से उसका इलाज किया गया। समय पर इलाज मिलने की वजह से उसकी हालत में सुधार हो गया।”

यह भी पढ़ें:

भारत के सामरिक पेट्रोलियम भंडार में यूएई का 3 करोड़ बैरल तेल

भोजशाला में पूजा-अर्चना शुरू; श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

रक्षा मंत्री ने AMCA सेंटर और ‘ड्रोन सिटी’ समेत 4 मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट्स की रखी आधारशिला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,524फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें