एक दिन पहले ही भारत के प्रधानमंत्री को स्वीडन में सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ (कमांडर ग्रैंड क्रॉस) से सम्मानित किया गया था।
पीएम मोदी ने सोमवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में अलग-अलग एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपना संबोधन दिया।
नॉर्वे में भारतीय समुदाय के लोगों ने पूरी गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “ओस्लो में आज भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम में ‘रिदम्स ऑफ इंडिया’ की प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की खूबसूरत झलक पेश की।
पीएम मोदी ने लिखा, “मुझे गर्व है कि हमारा प्रवासी भारतीय समुदाय भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत और सशक्त बनाए हुए है। भारत के प्रधानमंत्री के सामने छोटी बच्चियों ने भी शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
प्रधानमंत्री के स्वागत में देसी विदेशी कलाकारों की मंडली आरती ओम जय जगदीश गाती दिखी। पीएम ने लिखा, “संगीत, संस्कृति और साझा कलात्मक भावना के माध्यम से एकजुटता का एक सुंदर प्रतिबिंब ‘साथ साथ’ का साक्षी बना। भारतीय और पश्चिमी शास्त्रीय परंपराओं के भावपूर्ण संगम को प्रस्तुत करने के लिए बैरेट ड्यू म्यूजिक इंस्टीट्यूट की टीम का हार्दिक आभार।”
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओस्लो पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने भी उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच जो समझौता हुआ है, उससे पूरे विश्व को लाभ मिलने वाला है।
सूर्या की ‘करुप्पु’ सफलता पर आरजे बालाजी ने दर्शकों से अपील की!



