29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसितंबर में भारत दौरे पर आएंगे पुतिन

सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे पुतिन

दो दिवसीय होगा दौरा

Google News Follow

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वर्ष भारत दौरे पर आने वाले हैं। भारत वर्ष 2026 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें भाग लेने के लिए पुतिन सितंबर 2026 में भारत पहुंचेंगे। दक्षिण अफ्रीका स्थित रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव के हवाले से जानकारी दी है कि व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे। पिछले एक वर्ष में यह पुतिन का दूसरा भारत दौरा होगा।

भारत ने 13 जनवरी को ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता संभाली थी। इसके बाद करीब 14 जनवरी को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सम्मेलन की आधिकारिक थीम, लोगो और वेबसाइट का उद्घाटन किया था।

इससे पहले दिसंबर 2025 में भी पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए थे। उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को और मजबूत रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर जोर दिया था।

दोनों नेताओं ने भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी। यह साझेदारी परस्पर विश्वास, एक-दूसरे के राष्ट्रीय हितों के सम्मान और रणनीतिक समन्वय पर आधारित है। दोनों देशों ने वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए इस रिश्ते के महत्व को रेखांकित करते हुए समान और अविभाज्य सुरक्षा के सिद्धांत पर सहयोग जारी रखने पर बल दिया था।

शिखर सम्मेलन के दौरान राजनीतिक, रणनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, संस्कृति, शिक्षा और मानवीय सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत-रूस संबंधों की सकारात्मक समीक्षा की गई थी।

राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने संतुलित और टिकाऊ तरीके से द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें रूस को भारत के निर्यात में वृद्धि, औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना, नई तकनीकी और निवेश साझेदारियां विकसित करना, तथा विशेष रूप से उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशना शामिल है।

इसके अलावा, दोनों नेताओं ने 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों के विकास के लिए तैयार किए गए “प्रोग्राम 2030” का भी स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:

फाल्टा उपचुनाव से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने हटाया नाम

अभिषेक बनर्जी की मां को अवैध निर्माण के लिए KMC का नोटिस

सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला धामन सांप, ‘घोड़ा पछाड़’ नाम से मशहूर!

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें