29.9 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमलाइफ़स्टाइलघंटों डेस्क पर बैठने से अकड़ गई है गर्दन और पीठ? 'अर्धचक्रासन'...

घंटों डेस्क पर बैठने से अकड़ गई है गर्दन और पीठ? ‘अर्धचक्रासन’ से पाएं मिनटों में राहत

Google News Follow

Related

आधुनिक जीवनशैली में गतिशीलता जितनी बढ़ी है, शारीरिक सक्रियता उतनी ही कम हो गई है। ऐसे में अधिकांश लोग पीठ, कमर और गर्दन के दर्द से परेशान हैं। इस समस्या का प्रभावशाली समाधान अर्धचक्रासन है।

यह एक महत्वपूर्ण आसन है, जिसे करने के दौरान शरीर की आकृति अर्धचक्र के समान बन जाती है। संस्कृत में ‘अर्ध’ का अर्थ आधा और ‘चक्र’ का अर्थ पहिया होता है। इस अभ्यास में शरीर आधे पहिए के आकार में पीछे की ओर मुड़ता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, अर्ध चक्रासन (हाफ व्हील पोज) एक बेहतरीन बैकबेंडिंग (पीछे की ओर झुकने वाला) योगासन है, जो रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन और फेफड़ों की कार्यप्रणाली में सुधार करने में अत्यधिक प्रभावी है।

यह आसन अग्न्याशय को उत्तेजित करता है, जिससे रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। साथ ही, छाती और कंधों में खिंचाव होने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और श्वसन संबंधी विकारों में राहत मिलती है।

अर्ध चक्रासन तनाव कम करने और शरीर की मुद्रा को बेहतर बनाने के लिए एक उपयोगी आसन है। यह आसन शरीर के कुछ खास हिस्सों पर दबाव डालकर गर्दन और कंधों के तनाव को दूर करने में मदद करता है।

आयुष मंत्रालय इसे करने का सही तरीका भी बताता है। इसके मुताबिक, सीधे खड़े होकर पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें और हाथों को कमर पर रखें। फिर गहरी सांस लेते हुए धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें। ध्यान रखें कि घुटने सीधे रहें और सिर पीछे की ओर झुका रहे। इस स्थिति में 10-15 सेकंड तक रुकें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस लेते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं। इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराना चाहिए।

उच्च रक्तचाप, चक्कर आने की समस्या या हृदय रोग से पीड़ित लोगों को यह आसन विशेषज्ञ की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और गंभीर स्लिप डिस्क या कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द वाले लोगों को भी इससे बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

आईडब्ल्यूटी पर पाकिस्तान के झूठे दावे बेनकाब, भारत पर मढ़ रहा नाकामियां!

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, डी कॉक-बावा हुए बाहर! 

फाल्टा उपचुनाव से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने हटाया नाम

अभिषेक बनर्जी की मां को अवैध निर्माण के लिए KMC का नोटिस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,482फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें