28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनिया​आईपीएल मुकाबले में जुटे हजारों फैंस, मगर धोनी की कमी खली सभी...

​आईपीएल मुकाबले में जुटे हजारों फैंस, मगर धोनी की कमी खली सभी को!

इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे प्रकाश परमार ने 'आईएएनएस' से कहा, "यह विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिस पर हमें गर्व है।

Google News Follow
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 66वां मैच खेला जा रहा है। भले ही फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें सीएसके के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कमी जरूर खल रही है।

इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे प्रकाश परमार ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “यह विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिस पर हमें गर्व है। आज के इस मैच में मोहम्मद सिराज बतौ गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, जबकि बल्लेबाजी में संजू सैमसन से खासा उम्मीदें हैं। गिल के बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। काश धोनी इस मुकाबले में खेलते।”

जैविक ने कहा, “मैं यहां चेन्नई सुपर किंग्स की जीत देखने आया हूं। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल अपने बल्ले से चमक बिखेर सकते हैं। इस मैच में 200 रन का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।”

निसर्ग ने कहा, “मैं इस मैच को देखने वडोदरा से आया हूं। मुझे उम्मीद है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को अपने नाम करेगी। इस मुकाबले में 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।”

पुणे से इस मैच को देखने पहुंचीं श्वेता गुप्ता ने कहा, “मैं यहां अपने परिवार के साथ मैच देखने आई हूं। मैं चाहती हूं कि गुजरात टाइंटस इस मैच को जीते, जबकि मेरे पति चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं। यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।”

लक्ष्य चौधरी ने कहा, “मैं बीकानेर से इस मैच देखने आया हूं। मुझे यहां पहुंचकर काफी अच्छा लग रहा है। बस महेंद्र सिंह धोनी के न खेलने की कमी खल रही है। हम चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थक हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।”

गुजरात टाइटंस इस मैच में साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज के साथ उतरी है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-बेंगलुरु एयर इंडिया फ्लाइट टेल स्ट्राइक हादसे में 179 लोग सुरक्षित बचे!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें