31 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमदेश दुनियारुपए गिरावट पर सरकार सतर्क, अमेरिकी वार्ताकार जल्द करेंगे भारत दौरा!

रुपए गिरावट पर सरकार सतर्क, अमेरिकी वार्ताकार जल्द करेंगे भारत दौरा!

उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात चुनौतीपूर्ण जरूर हैं, लेकिन भारत के पास मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास है। गोयल ने भरोसा जताया कि भारत इस कठिन दौर से भी विजेता बनकर बाहर निकलेगा।

Google News Follow

Related

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के 96 के स्तर तक कमजोर होने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी विभाग मिलकर टीम की तरह काम कर रहे हैं और कई आर्थिक कदमों पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात चुनौतीपूर्ण जरूर हैं, लेकिन भारत के पास मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास है। गोयल ने भरोसा जताया कि भारत इस कठिन दौर से भी विजेता बनकर बाहर निकलेगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार अगले महीने भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत लगातार वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और दुनिया भारत की आर्थिक क्षमता को गंभीरता से देख रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) के सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि भारत के पास अपार क्षमता है और हर भारतीय में इतनी ताकत है कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश के लोगों में किसी तरह का डर या कमजोरी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्रा बेहद सफल रही, जहां उन्हें तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एफएओ का यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के किसानों के लिए बड़े स्तर पर काम किया है और वह किसानों के लिए किसी मसीहा की तरह उभरे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को अब वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिल रही है।

पीयूष गोयल ने देशवासियों से आयात पर निर्भर उत्पादों के इस्तेमाल और खर्च को लेकर अधिक सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में जो अपील की है, उसे हर भारतीय गंभीरता से ले रहा है और अपने छोटे-बड़े प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें हर उस भारतीय पर गर्व है, जिसने प्रधानमंत्री की अपील को दिल से अपनाया और देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाई। गोयल ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी से खर्च करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-बेंगलुरु एयर इंडिया फ्लाइट टेल स्ट्राइक हादसे में 179 लोग सुरक्षित बचे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें