29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदादर-भुसावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार!

दादर-भुसावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार!

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 09049 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 6 अगस्त 2026 से सभी पीआरएस (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा पर उपलब्ध करा दी गई है| 

Google News Follow

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दादर–भुसावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09049/09050) के फेरों का विस्तार करने का फैसला किया है। इस निर्णय से मुंबई, नासिक, मनमाड और भुसावल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09049 दादर–भुसावल साप्ताहिक स्पेशल तथा ट्रेन संख्या 09050 भुसावल–दादर साप्ताहिक स्पेशल दोनों के फेरों को 25 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन विशेष किराये पर स्पेशल सेवा के रूप में संचालित होती रहेगी।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 09049 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 6 अगस्त 2026 से सभी पीआरएस (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा पर उपलब्ध करा दी गई है, जिससे यात्री अग्रिम आरक्षण कर सकेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सलाह दी है कि ट्रेन के समय, ठहराव, कोच संरचना और अन्य परिचालन संबंधी जानकारी यात्रा से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवश्य जांच लें।

पश्चिम रेलवे का कहना है कि त्योहारों और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध कराई जा सकें और नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव कम हो सके।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें