29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियागोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, 'अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’!

मुंबई एयरपोर्ट पर सुनीता आहूजा अपने पालतू चिहुआहुआ डॉग के साथ नजर आईं। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करती दिखीं।

Google News Follow
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
मुंबई एयरपोर्ट पर सुनीता आहूजा अपने पालतू चिहुआहुआ डॉग के साथ नजर आईं। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करती दिखीं। उन्होंने अपने डॉग को गोद में लेकर प्यार किया और बाद में कार की अगली सीट पर आराम से बैठाया।

इसी दौरान सुनीता ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं अपनी सारी प्रॉपर्टी इसके (कुत्ते) के नाम कर दूंगी।” उनकी इस बात पर एक फोटोग्राफर ने मजाक में पूछा, “फिर कृष्णा भैया का क्या होगा?” इस पर सुनीता ने कहा कि कृष्णा अभिषेक के पास सब कुछ है और वह उनसे भी बड़े इंसान बनेंगे।

उन्होंने कहा, “वह मेरा बेटा है। उसके पास बहुत कुछ है। अब तो मुझे उसी से लेना है। कृष्णा मुझसे भी बड़ा इंसान है। भगवान उसे और ऊंचाइयां दें। जब तक मैं जिंदा हूं, वह हमेशा सफल रहेगा।”

गौरतलब है कि अप्रैल में प्रसारित शो ‘लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड’ के दौरान सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक तथा उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के बीच वर्षों पुराना पारिवारिक विवाद खत्म हो गया था।

शो के दौरान सुनीता को मंच पर देखकर कृष्णा भावुक हो गए थे। उन्होंने अपनी मामी से वर्षों में हुई किसी भी गलती के लिए माफी मांगी थी। इसके जवाब में सुनीता ने कृष्णा को अपना बेटा बताते हुए उन्हें माफ कर दिया और सभी से पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की अपील की।

बता दें कि सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के बीच करीब 14 साल पुराना पारिवारिक विवाद कई बार सार्वजनिक रूप से भी सुर्खियों में रहा था। कृष्णा, गोविंदा की बड़ी बहन के बेटे हैं और अभिनेता के साथ उनका गहरा पारिवारिक रिश्ता रहा है।

यह भी पढ़ें-

एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की फोर्स लीव पर भेजा गया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें