28 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाराहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को दीं जन्मदिन की...

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं!

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हैं। संवैधानिक मूल्यों, जनसेवा और हर नागरिक के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश को प्रेरित करती रहती है।

उनका मार्गदर्शन और समर्पण भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों और समावेशी विकास को मजबूत करने में योगदान दे। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और देश की सेवा में उनके लंबे जीवन की कामना करते हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, “देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। परमपिता परमात्मा आपको आरोग्य, अपार ऊर्जा, आत्मिक शांति एवं आनंदमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें, मेरी यही कामना है।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जन-सेवा के प्रति उनका समर्पण देश को लगातार प्रेरित करता है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा में उनके लंबे कार्यकाल की कामना करता हूं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस विशेष अवसर पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में आपकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

पूर्व सीएम और डीएमके प्रमुख स्टालिन ने एक्स पोस्ट में बधाई संदेश देते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक साधारण शुरुआत से भारत की राष्ट्रपति बनने तक का आपका सफर देश भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है। आपका सार्वजनिक जीवन विनम्रता, दृढ़ता और शांत शक्ति का प्रतीक रहा है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

 
यह भी पढ़ें-

अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने योग और संगीत से जीवन बदला बताया! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें