30.4 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026
होमदेश दुनियाअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जल योग और 'वाटर योगा गरबा' ने मचाई...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जल योग और ‘वाटर योगा गरबा’ ने मचाई धूम!

किंग ऑफ वेव्स स्विमिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजय शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं। जिस दिन से हम तैराकी सीखते हैं, उसी दिन से पानी में कुछ न कुछ करते रहते हैं। 

Google News Follow

Related

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के खंडवा और गुजरात के अहमदाबाद में पानी में योग की अनोखी प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। इन कार्यक्रमों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भाग लिया और साबित किया कि योग कहीं भी, किसी भी परिस्थिति में किया जा सकता है।

खंडवा में एक अनोखे स्विमिंग ग्रुप ने पानी पर योग किया। इसमें अंडरवाटर और फ्लोटिंग योग आसन शामिल थे। किंग ऑफ वेव्स स्विमिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजय शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं। जिस दिन से हम तैराकी सीखते हैं, उसी दिन से पानी में कुछ न कुछ करते रहते हैं।

हम इस नदी पर कांवड़ यात्रा और तिरंगा यात्रा की प्रस्तुति भी दिखा चुके हैं। आज पानी में विभिन्न प्रकार के योग आसन किए गए। हम लगातार बच्चों को प्रशिक्षित करते हैं और उन्हें योग करने की प्रेरणा देते हैं।

कोच अरविंदर सिंह सचदेव ने कहा कि योग वास्तव में मन की चंचलता को नियंत्रित कर उसे वैज्ञानिक तरीके से करने की कला है। हम इसे जल योग कहते हैं।

हमारे प्रशिक्षक पानी पर ऐसी क्रियाएं करते हैं, जो जमीन पर करना भी मुश्किल होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में योग को लोकप्रिय बनाया है। हमने योग में नवाचार लाने का प्रयास किया और हमारी मेहनत सफल रही।

दूसरी ओर अहमदाबाद के कांकरिया जल धारा वाटर पार्क में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘वाटर योगा गरबा’ का अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोच कल्पना पेनिकर के मार्गदर्शन में 5 से 70 वर्ष तक के 70 से अधिक लोगों ने पानी में विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया।

योग को गरबा संगीत के साथ जोड़कर यह संदेश दिया गया कि योग किसी भी जगह और किसी भी उम्र के लोगों के लिए लाभदायक है।

कल्पना पेनिकर ने बताया, “मैं कई वर्षों से योग क्षेत्र में हूं। प्राचीन काल में ऋषि-मुनि पहाड़ों पर पानी के बीच योग करते थे। हमने भी कई लोगों को पानी में लेकर यूनिक स्टाइल में योग का अभ्यास कराया।

पानी में बैलेंस बनाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमने सावधानीपूर्वक इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया।” इस दौरान महिलाओं ने पानी के भीतर कई हिंदी और भोजपुरी गानों पर भी योग और डांस किया।
यह भी पढ़ें-

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम ऐलान बुमराह वापसी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें