30 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमस्पोर्ट्समहिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित

महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित

सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। मुख्य कोच सजॉर्ड मारिजन ने चयनित टीम को अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण बताया है।

महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होगा। भारतीय टीम फिलहाल बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय शिविर में तैयारियों में जुटी हुई है।

नेशंस कप की विजेता टीम पर भरोसा

भारतीय टीम ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में आयोजित एफआईएच नेशंस कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपराजित रहते हुए खिताब जीता था। विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में उसी प्रदर्शन से प्रभावित कई खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

पूल-डी में भारत की चुनौती

विश्व कप में भारत को पूल-डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन स्थित वागेनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा। इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से मुकाबला होगा।

मुख्य कोच सजॉर्ड मारिजन ने कहा, “हमने ऐसी संतुलित टीम का चयन किया है जो इस गर्मी में मिलने वाली बड़ी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से पहले कड़ी मेहनत की है और हमें उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है। हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलते हुए सबसे बड़े मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।”

भारतीय टीम

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खरीबाम

डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथांतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।

यह भी पढ़ें-

हाइड्रोजन ट्रेन युग की शुरुआत, PM मोदी ने किया शुभारंभ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,293फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें