31 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाDoctor's Day: PM आज चिकित्सकों को करेंगे संबोधित, कौन हैं बिधान चंद्र...

Doctor’s Day: PM आज चिकित्सकों को करेंगे संबोधित, कौन हैं बिधान चंद्र रॉय

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश के चिकित्सा के लोगों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम आईएमए द्वारा आयोजित किया गया है। पीएम ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को अपने सभी चिकित्सकों के प्रयासों पर गर्व है।

एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। कल तीन बजे भारतीय चिकित्सा संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सक समुदाय को संबोधित करूंगा। हर साल एक जुलाई को देश भर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इसी दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। चिकित्सक समुदाय ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और इस समय भी डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री अक्सर अपने संबोधनों में इसके लिए चिकित्सकों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य लोगों की सराहना करते रहे हैं। डॉक्टर्स डे प्रख्यात डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म और मौत वर्षगाँठ 1 ही जुलाई को हुई थी। भारत सरकार ने 1991 में बीसी रॉय के योगदान को मान्यता देने के लिए डॉक्टर्स डे की स्थापना की थी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,328फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें