27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमस्पोर्ट्सयशस्वी-फर्नांडो के बाद जयसूर्या पर ICC की एक्शन!

यशस्वी-फर्नांडो के बाद जयसूर्या पर ICC की एक्शन!

बल्ला पटकना पड़ा भारी

Google News Follow

श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का हंटर चला है। जयसूर्या के खिलाफ आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनसे एक गलती हुई, जिसके बाद आईसीसी ने कार्रवाई की है। वे इस मुकाबले के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके ऊपर आईसीसी का हंटर चला है।

जयसूर्या से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो के खिलाफ आईसीसी ने कार्रवाई की थी। अब प्रभात के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। दरअसल, जयसूर्या भारत के खिलाफ श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन बैटिंग करने के लिए आए। हालांकि, वे आउट हो गए, जिसके बाद गुस्से में बल्ले को जमीन से मारा और इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जयसूर्या दूसरे दिन की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें मानव सुथार ने अपना शिकार बनाया था। आउट होने के बाद श्रीलंकाई स्पिनर ने अपना आपा खो दिया और बैट को जमीन पर मारा। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने उनके इस अपराध के बारे में बताया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। इसी के साथ प्रभात को एक डिमेरिट प्वाइंट दे दिया गया। पिछले 24 महीने में ये उनका पहला डिमेरिट प्वाइंट है।

अगर किसी खिलाड़ी के 24 महीने में 4 डिमेरिट प्वाइंट होते हैं, तो उसके ऊपर एक टेस्ट मैच या फिर 2 वनडे/टी20 मैच, जो भी पहले हो, बैन लगता है। जयसूर्या पर आईसीसी के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का आरोप लगा। इसके तहत क्रिकेट से जुड़े किसी उपकरण का दुरुपयोग शामिल है। उन्होंने बल्ले को जमीन पर मारा था, जिसकी वजह से उनको डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है।

टेस्ट मैच के पहले दिन जायसवाल और फर्नांडो के ऊपर जुर्माना लगा था। दोनों के बीच मैदान पर तनाव देखने को मिला था, जहां वे एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। अब जयसूर्या तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके खिलाफ इसी टेस्ट मैच में कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें