29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
होमदेश दुनियानेपाल में अब तक 472 लोगों की मौत, 290 भारतीयों की तलाश...

नेपाल में अब तक 472 लोगों की मौत, 290 भारतीयों की तलाश जारी

1500 अभी भी लापता

Google News Follow

Related

बुधवार सुबह नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर आई अचानक आई बाढ़ ने रसुवा समेत नेपाल के कई हिस्सों में भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक दोनों देशों में 472 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,500 लोग अभी भी लापता हैं। इसमें 290 भारतीय भी शामिल हैं। बाढ़ का पानी तिब्बत से नेपाल में घुसा था। अब जिस झील में पानी जमा हुआ है, अगर वह दोबारा फटी तो फिर से बाढ़ का खतरा है।

चीन ने कहा है कि, रसुवागढ़ी बॉर्डर से 18 km दूर तिब्बत में लहेंडे नदी में एक नई बैरियर झील बन गई है। यह झील 0.11 sq km एरिया में फैली हुई है। इसमें 200 करोड़ लीटर तक पानी जमा हो गया है। अगले 3 दिनों में 300 करोड़ लीटर और पानी आ सकता है। दूसरी तरफ, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने नेपाल को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया है। ‘NBC न्यूज़’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि, उन्होंने नेपाली अधिकारियों से बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली है।

नेपाल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में 100 लोग फंसे

बाढ़ के कारण नेपाल में त्रिशूली-3A हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में करीब 100 लोग फंस गए हैं। नेपाली सेना की हेलीकॉप्टर रेस्क्यू टीमें उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हैं। नेपाली सेना के स्पोक्सपर्सन राजा राम बसनेत ने AFP को बताया कि, सेना का मेन फोकस अभी इन लोगों को ढूंढने और बचाने पर है। उन्होंने त्रिशूली-3A हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में कुछ लोगों के फंसे होने की खबरों को कन्फर्म किया। प्रधानमंत्री ऑफिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इलाके से 350 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन करीब 100 लोग अभी भी टनल में फंसे हुए हैं।

चीन ने तिब्बत में फंसे 555 टूरिस्ट को निकाला

शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने चीनी अधिकारियों के हवाले से बताया कि तिब्बत में फंसे 555 टूरिस्ट को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि तिब्बत से निकाले गए 555 टूरिस्ट नेपाल द्वारा बताए गए लापता या घायल लोगों की संख्या में शामिल हैं या नहीं। शिन्हुआ ने बचाए गए टूरिस्ट की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी। भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने पहले ही इस आपदा के बाद अपने नागरिकों के लापता होने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,550फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें