29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपश्चिम रेलवे पर रविवार को नहीं होगा जंबो ब्लॉक, लोकल ट्रेनें रहेंगी...

पश्चिम रेलवे पर रविवार को नहीं होगा जंबो ब्लॉक, लोकल ट्रेनें रहेंगी निर्धारित समय पर!

पश्चिम रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गणपति महोत्सव के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए रविवार को किसी भी प्रकार का जंबो ब्लॉक नहीं लिया जाएगा।

Google News Follow
गणपति महोत्सव के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को उपनगरीय रेल खंड पर जंबो ब्लॉक नहीं लेने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से रविवार को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पश्चिम रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गणपति महोत्सव के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए रविवार को किसी भी प्रकार का जंबो ब्लॉक नहीं लिया जाएगा। इसके चलते पश्चिम रेलवे के उपनगरीय मार्गों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक ने बताया कि रविवार, 13 सितंबर को सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेंगी। यात्रियों को ट्रेन सेवाओं में जंबो ब्लॉक के कारण होने वाले बदलाव या संभावित देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गणपति महोत्सव के दौरान मुंबई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न स्थानों पर आवागमन करते हैं। ऐसे में पश्चिम रेलवे का यह निर्णय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें