25 C
Mumbai
Sunday, September 13, 2026
होमदेश दुनियाएशिया कप फाइनल में श्रीलंका को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया! 

एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया! 

वनडे विश्व कप 2025 की विजेचा भारतीय टीम किसी भी सूरत में फाइनल में श्रीलंका को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। श्रीलंका पिछले एशिया कप (2024) में भारत के चैंपियन बनने का सपना तोड़ चुकी है।

Google News Follow

Related

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। भारत ने बांग्लादेश को तो श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। रोमांचक फाइनल पर भारत औ श्रीलंका के फैंस की नजर है।

वनडे विश्व कप 2025 की विजेचा भारतीय टीम किसी भी सूरत में फाइनल में श्रीलंका को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। श्रीलंका पिछले एशिया कप (2024) में भारत के चैंपियन बनने का सपना तोड़ चुकी है।

पिछले एशिया कप में चमारी अथापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंका ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था। पिछला फाइनल खेलने वाले दोनों देशों के कई खिलाड़ी इस बार भी अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

भारतीय टीम श्रीलंका से पिछली हार का बदला लेते हुए चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। वहीं, श्रीलंका ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 165 रन बनाए थे। पारी की शुरुआत करने आई स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 14 गेंदों पर 30 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन की पारी खेली थी। शेफाली वर्मा ने 16 रन बनाए थे।

श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता था। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू ने 43 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली थी। वहीं, हर्षिता समरविक्रमा ने 51 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली थी।

दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की अहम साझेदारी हुई थी। इसके अलावा, कविशा दिल्हारी ने भी 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजी श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह धराशाई हो गई थी।
यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,394फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें