टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले दो मैचों में हम टॉस हार गए थे। शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी। हम सीरीज हार चुके हैं, लेकिन हमने उन चीजों पर सोचा है जहां हम अच्छा नहीं कर पाए।
सीरीज में पहली बार टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करते। इससे हमें एक मजेदार चुनौती भी मिलती है। जरूरी है कि हम मौजूदा पल पर ध्यान दें और चीजों को मुश्किल न बनाएं। हमने टीम में एक बदलाव किया है। अर्शदीप की जगह पर यश ठाकुर टीम में आए हैं।”
भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दूसरे टी20 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे। अभिषेक 2 मुकाबलों में अब तक कुल 121 रन बना चुके हैं।
अफगानिस्तान के लिए अब तक दोनों टी20 मुकाबले में कुछ भी सही नहीं घटा है। टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आए हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी।



