24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाBJP की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में ऐतिहासिक जीत, CM ने कही...

BJP की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में ऐतिहासिक जीत, CM ने कही यह बात..

Google News Follow

लखनऊ। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर आगामी चुनाव के लिए विपक्षियों को कड़े संदेश दिया है। 75 में से 67 भाजपा ने कब्ज़ा जमाया है। भाजपा ने सोनिया गांधी का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली और सपा का गढ़ मैनपुरी में डंका बजाया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने केवल 6 सीटें ही जीत पाई है। अन्य के खाते में चार हैं।
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी ने कहा कि यह जीत पार्टी की बड़ी उपलब्धि है। जबकि, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा की इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है। वहीं ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम 2022 का विधानसभा चुनाव भी भारी मतों से जीतेंगे।

सीएम और डिप्टी सीएम ने दी बधाई:  ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी ने कहा कि यह जीत पार्टी की बड़ी उपलब्धि है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा की इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि सपा ने इन चुनावों में जीतने के लिए अपने गुंडों और माफियाओं को सत्ता से हटा दिया है, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं जिला पंचायत सदस्यों को धन्यवाद देता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी भाजपा की जीत को 2022 की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 75 जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों से 67 सीटों पर जीत हासिल की है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे। बता दें कि 2015 में यूपी में  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा ने आधी से ज्यादा सीटें जीती थी। इस बार सपा को महज 6 सीटें मिली है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें