28.6 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाजिला पंचायत चुनाव,रायबरेली में मिली जीत पर डिप्टी सीएम ने कही ये बात  

जिला पंचायत चुनाव,रायबरेली में मिली जीत पर डिप्टी सीएम ने कही ये बात  

Google News Follow

रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में मिली ऐतिहासिक कामयाबी पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि अब रायबरेली कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा अब यह भाजपा का घर है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद जिताने का कार्य रायबरेली की जनता ने किया है वह ऐतिहासिक है। हम आप सभी को उसके लिए धन्यवाद देते हैं। वे  बछरावां नगर पंचायत सभागार में कार्यकर्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यहां के समस्त नागरिक परिवार के सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी जिले के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करती है। उन्होंने कहा आने वाले समय में यहां की सभी विधानसभा सीटें तथा ब्लॉक प्रमुख की सीटें भारतीय जनता पार्टी की आप सभी के आशीर्वाद से होंगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बसपा का पूरे प्रदेश में जिला पंचायत में खाता ना खुलना इस बात का संकेत है कि अब प्रदेश के लोग सब कुछ जान चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लोगों को बचाना उन्हें उपचार एवं टीका लगाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है और वह पूरी तरह से निर्वहन किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि कहीं पर भी  वैक्सीन की कमी नहीं होने पाएगी। उन्होंने सभी से वैक्सीन का टीका लगवाने का आह्वान किया। लोगों से उन्होंने अपील की 6 जुलाई को होने जा रहे वृहद वृक्षारोपण में जरूर हिस्सा लेकर एक एक पेड़ लगाएं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें