29.9 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमबॉलीवुडदिलीप कुमार के हेल्थ के बारे में पत्नी सायरा बानो ने यह...

दिलीप कुमार के हेल्थ के बारे में पत्नी सायरा बानो ने यह दी जानकारी ….

Google News Follow

Related

मुंबई। हिंदुजा अस्पताल के ICU में इलाज करा रहे अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो उनके हेल्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिलीप जी की हालत पहले से स्थिर है।

सायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार का स्वास्थ्य अब स्थिर है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि दिलीप जी को छुट्टी कब मिलेगी तो उन्होंने अभी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सायरा बानो ने बताया कि अभी वो (दिलीप कुमार) ICU में एडमिट हैं, हम उन्हें घर ले जाना चाहते हैं, बस डॉक्टरों की परमिशन का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर जैसे ही घर ले जाने की अनुमति देंगे, हम उन्हें घर ले जाएंगे। सायरा बानो ने कहा कि उन्हें (दिलीप कुमार) आज डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है, मैं उनके फैंस से यही कहूंगी कि वो दिलीप जी के लिए प्रार्थना करें। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते दिलीप कुमार की तबीयत फिर से खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें फिर से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आपको बता दें कि इससे पहले 6 जून को भी दिलीप कुमार को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,258फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें