28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमस्पोर्ट्सश्रीलंका पहुंची भारतीय टीम,श्रीलंकाई टीम का नहीं हुआ ऐलान,जानें वजह

श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम,श्रीलंकाई टीम का नहीं हुआ ऐलान,जानें वजह

Google News Follow

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के साथ चल रहे विवाद की वजह से श्रीलंका भारत के खिलाफ दूसरे दर्जे की टीम को मैदान में उतार सकता है। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। बता दें कि श्रीलंका अपनी टीम की घोषणा नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट इंग्लैंड में चल रही सीरीज के खत्म होने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहा है। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अभी तक बोर्ड के साथ अपने आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किए हैं, जिसका सिलेक्टर्स को इंतजार है। यदि कुसल परेरा की अगुवाई वाली टीम यदि कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं करती है तो वो श्रीलंका क्रिकेट भारत के खिलाफ दूसरे दर्जे की टीम उतारेगा। श्रीलंकाई अखबार डेली एफटी की एक रिपोर्ट के अनुसार एसएलसी के सिलेक्टर्स के अध्यक्ष प्रमोद विक्रमसिंघे ने पुष्टि की है कि कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं करने वाले खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा।

श्रीलंकाई क्रिकेट में 39 खिलाड़ियों का पूल है। जिन खिलाड़ियों ने साइन किए हैं, पहली पसंद के खिलाड़ियों द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं करने की स्थिति में इनमें से खिलाड़ियों को चुनकर दूसरे दर्जे की टीम बनाई जाएगी। विक्रमसिंघे ने कहा कि ये खिलाड़ी वर्तमान में प्रैक्टिस कर रहे हैं और मैच खेल रहे हैं। हम भारत के खिलाफ सीरीज में उनके चयन पर विचार करेंगे। हमने अभी तक भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन नहीं किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें