29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा 2027 के लिए तैयार, नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा: धामी!

भाजपा 2027 के लिए तैयार, नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा: धामी!

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के बाहर जाकर देश को गलत बताना, अजीत डोभाल पर टिप्पणी करना और बिपिन रावत के बारे में अशोभनीय बातें करना ही इनका काम रह गया है।

Google News Follow

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुआंवाला में भाजपा के संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के नए संगठनात्मक नेताओं के अनुभव से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रभारी राम माधव का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे प्रभारी राम माधव के पास बहुत अधिक अनुभव है। उन्होंने कई राज्यों में काम किया है। उनके पास राजनीतिक और सामाजिक कार्यों का अच्छा अनुभव है। इससे राज्य में संगठन को बढ़ाने में मदद मिलेगी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।”

उन्होंने अरविंद मेनन को लेकर कहा कि वह युवा और ऊर्जावान हैं। उन्होंने कहा, “इन सभी के आने से संगठन में ऊर्जा आई है और संगठन को बढ़ाने में हमें इनसे काफी मदद मिलने वाली है।”

एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह चुनाव आयोग की प्रक्रिया है और ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पहले भी होती रही है। नियम कानून से देश चलेगा और किसी के जोर-जबरदस्ती से देश नहीं चलने वाला है।

उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सवाल खड़े करने का आरोप लगाया। सीएम धामी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना, ईवीएम को दोषी ठहराना और न्यायालयों पर सवाल उठाना विपक्ष की आदत हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के बाहर जाकर देश को गलत बताना, अजीत डोभाल पर टिप्पणी करना और बिपिन रावत के बारे में अशोभनीय बातें करना ही इनका काम रह गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है, इसलिए वह हर मुद्दे पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रहे हैं। इसमें कोई वास्तविकता नहीं है और धरातल पर इसमें कोई सच्चाई नहीं है।”

धामी ने कहा कि चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया जा चुका है और उनके बीच किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “हमारी सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठक थी। चुनाव से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। सभी मोर्चों ने अभी तक किए गए कार्यक्रमों की संख्या की जानकारी दी। इसके साथ ही भविष्य में पार्टी की ओर से अलग-अलग मोर्चों को दिए गए कार्यक्रमों पर भी हमने चर्चा की।”

महेंद्र भट्ट ने कहा, “मैं कह सकता हूं कि हमारे सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ 2027 के लिए तैयार हैं। 2027 में हर एक कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।”

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के जरिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, व्यापारी वर्ग और पूर्व सैनिकों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

शाइना एनसी का संजय राउत पर पलटवार, ठाकरे परिवार से सवाल!

पश्चिम रेलवे का 4 अक्टूबर को चार घंटे का जम्बो ब्लॉक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें