29.1 C
Mumbai
Thursday, October 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपश्चिम रेलवे का 4 अक्टूबर को चार घंटे का जम्बो ब्लॉक!

पश्चिम रेलवे का 4 अक्टूबर को चार घंटे का जम्बो ब्लॉक!

रख-रखाव कार्य के चलते कुछ अप और डाउन उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा, कुछ अंधेरी और बोरीवली उपनगरीय सेवाओं को हार्बर लाइन पर गोरेगांव तक चलाया जाएगा।

Google News Follow

Related

पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को बोरीवली और राम मंदिर स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लेगा। यह ब्लॉक रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली और ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव कार्य के लिए अप फास्ट एवं 5वीं लाइनों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक के दौरान बोरीवली और अंधेरी के बीच अप फास्ट लाइन की सभी ट्रेनों को अप स्लो/6वीं लाइन से संचालित किया जाएगा। वहीं, अंधेरी और बोरीवली के बीच 5वीं लाइन पर चलने वाली सभी ट्रेनों को डाउन फास्ट लाइन से चलाया जाएगा।

रख-रखाव कार्य के चलते कुछ अप और डाउन उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा, कुछ अंधेरी और बोरीवली उपनगरीय सेवाओं को हार्बर लाइन पर गोरेगांव तक चलाया जाएगा। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे 4 अक्टूबर को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ब्लॉक और ट्रेन संचालन में होने वाले बदलावों का ध्यान रखें।

प्रभावित उपनगरीय सेवाओं की विस्तृत जानकारी पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें-

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई!

यूपी : सीएम योगी ने दी 4.60 लाख छात्रों को 148 करोड़ से ज्यादा की छात्रवृत्ति!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें