29.1 C
Mumbai
Thursday, October 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशाइना एनसी का संजय राउत पर पलटवार, ठाकरे परिवार से सवाल!

शाइना एनसी का संजय राउत पर पलटवार, ठाकरे परिवार से सवाल!

संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि प्रदीप पूर्णेकर की हत्या एक 'कॉन्ट्रैक्ट किलिंग' थी, जिसकी साजिश नीलकंठ टावर स्थित मीनाक्षी शिंदे के आवास पर रची गई थी।

Google News Follow

Related

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के बयानों पर शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ नाम आने पर गिरफ्तारी होती है तो उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को भी गिरफ्तार होना चाहिए।

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने ठाणे के पार्टी नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। संजय राउत ने एकनाथ शिंदे गुट की नेता और ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और पति राजेंद्र शिंदे को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी।

संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि प्रदीप पूर्णेकर की हत्या एक ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ थी, जिसकी साजिश नीलकंठ टावर स्थित मीनाक्षी शिंदे के आवास पर रची गई थी। इसी मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए शाइना एनसी ने पलटवार किया।

शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “संजय राउत का नया लॉजिक है और ये लॉजिक उनके लिए उल्टा पड़ेगा। वे कहते हैं कि नाम आया तो मीनाक्षी शिंदे को अरेस्ट कीजिए। चलो मान लिया, तो दिशा सालियान केस में उनके नेता का नाम शामिल है, तो क्या उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे गिरफ्तार होंगे?”

उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, “सच्चाई के आधार पर देखें तो हर दिन संजय राउत का नाम आता है, कहीं न कहीं तो उनको हमेशा जेल में बैठना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “और जो स्टेटमेंट हमने दिया है, इससे हम डरने वाले नहीं हैं। क्योंकि मीनाक्षी शिंदे ने कोई गलत काम नहीं किया है। खैर आपको दिशा सालियान के केस में बहुत सोचना पड़ेगा। मीठी रिवर क्लीनिंग के केस में और जो आपके फाइनेंशियल रेगुलैरिटीज हैं, उसमें।”

शाइना एनसी ने कहा कि संजय राउत रोजाना कुछ न कुछ आरोप लगाते हैं, लेकिन उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। मीनाक्षी शिंदे ने कोई गलत काम नहीं किया है, इसलिए शिवसेना उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें