29.1 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमराजनीतिऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत ने पाकिस्तान को भेजा न्योता

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत ने पाकिस्तान को भेजा न्योता

‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ के लिए बुलाया

Google News Follow

भारत ने 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ (सभ्यता संवाद मंच) के लिए पाकिस्तान सहित SCO के सभी 10 सदस्य देशों को आमंत्रित किया है. मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते दोनों देशों के बीच हुई सैन्य झड़पों के बाद से भारत की ओर से पाकिस्तान को दिया गया यह पहला ऐसा न्योता है.

संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस संवाद का प्रस्ताव पिछले साल तियानजिन में आयोजित SCO नेताओं के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था, जिसे SCO परिषद ने स्वीकार कर लिया था. सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को आमंत्रित किया है. इसके अलावा, चीन, रूस, ईरान, बेलारूस और मध्य एशियाई देशों सहित 10 सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों, 15 संवाद साझेदारों और पर्यवेक्षक देशों को भी आमंत्रित किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि बातचीत के लिए उसके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा? अगर औरंगजेब खान खिची इसमें शामिल होते हैं, तो 2023 की SCO विदेश मंत्रियों की बैठक (जब तत्कालीन पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो गोवा आए थे) के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत पाकिस्तान के किसी मंत्री की मेजबानी करेगा.

यह भी पढ़ें-

आंध्र तट से टकराया चक्रवात ‘अर्नब’; व्हिडीओ देखिए

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें