32 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियाबरहेट में झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजाराम मरांडी भाजपा में शामिल!

बरहेट में झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजाराम मरांडी भाजपा में शामिल!

मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Google News Follow

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी बुधवार को अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बरहेट के झबरी में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। भाजपा ने इसे बरहेट में पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता और झामुमो के जनाधार में गिरावट का संकेत बताया है। बाबूलाल मरांडी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों और कार्यशैली से जनता का मोहभंग हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि इसकी झलक मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट में भी दिखने लगी है। राजा राम मरांडी का अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना इसी बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है। बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर भी निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने साहिबगंज के बैसभीठा गांव के भाजपा कार्यकर्ता जगन मुर्मू से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से राजनीतिक पक्षधरता से बचने की अपील की। भाजपा में शामिल हुए राजा राम मरांडी ने कहा कि झामुमो में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा और जनहित के मुद्दों से भटक गई है।

उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी समाज सहित आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने के लिए काम करेंगे।

समारोह में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, सिद्धो-कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें