31 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमदेश दुनियापूजा, दिवाली और छठ पर्व 2026 के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन...

पूजा, दिवाली और छठ पर्व 2026 के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन एवं सेवाओं का विस्तार!

इसके तहत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-नागपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-नागपुर के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Google News Follow

यात्रियों की सुविधा और आगामी पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसके तहत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-नागपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-नागपुर के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।

1. सीएसएमटी-नागपुर-सीएसएमटी विशेष एक्सप्रेस (2 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01125 विशेष एक्सप्रेस 13 नवंबर 2026 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दोपहर 15:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:00 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01126 विशेष एक्सप्रेस 14 नवंबर 2026 को नागपुर से शाम 16:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:05 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा।

कोच संरचना: एक एसी द्वितीय श्रेणी, चार एसी तृतीय श्रेणी, तीन एसी तृतीय श्रेणी इकोनॉमी, चार स्लीपर, दो सामान्य श्रेणी तथा एक द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और एक जनरेटर सह गार्ड वैन।

2. एलटीटी-नागपुर-एलटीटी विशेष एक्सप्रेस (2 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01129 विशेष एक्सप्रेस 14 नवंबर 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 15:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:00 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01130 विशेष एक्सप्रेस 15 नवंबर 2026 को नागपुर से शाम 16:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

ठहराव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा।

कोच संरचना: एक एसी द्वितीय श्रेणी, पांच एसी तृतीय श्रेणी, 10 स्लीपर, दो सामान्य श्रेणी तथा एक द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और एक जनरेटर सह गार्ड वैन।

उपरोक्त विशेष ट्रेनों की बुकिंग सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और रेलवे की वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू हो गई है।

अनारक्षित कोचों के टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस प्रणाली के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इन विशेष ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के विस्तृत समय की जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप से प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें