34 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमदेश दुनियापित्रोदा ने बाबरी विध्वंस, कारसेवकों पर गोलीकांड और चुनावी भरोसे पर रखी...

पित्रोदा ने बाबरी विध्वंस, कारसेवकों पर गोलीकांड और चुनावी भरोसे पर रखी बेबाक राय​!

मैं किसी ऐसी चीज पर अपनी राय क्यों दूं जिससे मेरा कोई वास्ता ही नहीं है? ठीक है, यह तो ऐसा पूछने जैसा है कि 'न्यूजीलैंड के झरने के बारे में आप क्या सोचते हैं?' मुझे कोई परवाह नहीं है। मुझे नहीं पता। ​

Google News Follow

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने देश की राजनीति, लोकतंत्र और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने अयोध्या गोलीकांड, बाबरी मस्जिद विध्वंस और सिख विरोधी दंगों जैसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करने से परहेज किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को अच्छा बताया।

पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक आत्मीय, दयालु और मेहनती व्यक्ति हैं। उनके साथ व्यक्तिगत स्तर पर कोई मतभेद नहीं है, हालांकि उनकी विचारधारा और दुनिया को देखने के नजरिये से असहमति हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारों में मतभेद के बावजूद साथ बैठकर भोजन और बातचीत की जा सकती है।

अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने और बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर पूछे गए सवालों पर पित्रोदा ने कहा कि इन घटनाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वह इन पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। सोनिया गांधी की किताब और बाबरी विध्वंस पर उनकी भावनाओं का भी उन्होंने सम्मान किया।

सिख विरोधी दंगों पर उन्होंने कहा कि 40 साल पुरानी घटनाओं को बार-बार उठाने के बजाय भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। सोनिया गांधी की उन्होंने प्रशंसा करते हुए उनके त्याग, साहस और समर्पण को सराहा।

पित्रोदा ने भारतीय चुनाव प्रणाली पर चिंता जताते हुए कहा कि उनका चुनाव व्यवस्था से भरोसा उठ गया है। उन्होंने वोट डालने और उसकी गिनती की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत बताई।

अमेरिका के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति, रोजगार और युद्ध को लेकर लोगों की नाराजगी ने राजनीतिक नतीजों को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें- 

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटों पर घमासान, भाजपा का बड़ा दावा!

राजनाथ बोले- दुश्मन के अचानक हमले से निपटने को तैयार रहे सेना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें