32 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियातेलंगाना में नितिन नवीन की महा पदयात्रा, जनसभा से करेंगे संबोधन!

तेलंगाना में नितिन नवीन की महा पदयात्रा, जनसभा से करेंगे संबोधन!

भाजपा नेताओं के मुताबिक, पैदल मार्च महात्मा गांधी की मूर्ति से शुरू होगा और कमान चौरास्ता पर खत्म होगा, जहां नितिन नवीन एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Google News Follow
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को तेलंगाना के करीमनगर शहर में पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत एक पैदल मार्च करेंगे। करीमनगर में वे 2.5 किलोमीटर की ‘महा पदयात्रा’ करेंगे। यह लोकसभा सीट केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार की है।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, पैदल मार्च महात्मा गांधी की मूर्ति से शुरू होगा और कमान चौरास्ता पर खत्म होगा, जहां नितिन नवीन एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह मार्च भाजपा के देशभर में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

भाजपा की तेलंगाना इकाई करीमनगर में होने वाले मार्च को एक खास कार्यक्रम मान रही है और इसमें एक लाख लोगों को इकट्ठा करने का प्लान बना रही है। बंडी संजय खुद ‘महा पदयात्रा’ का इंतजाम देख रहे हैं। करीमनगर संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को इकट्ठा करने के लिए भाजपा गाड़ियों का भी इंतजाम कर रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बंडी संजय ने स्थानाीय भाजपा नेताओं के साथ इंतजाम को फाइनल करने के लिए मार्च रूट का दौरा किया। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रूट पर होर्डिंग, बैनर और फ्लेक्सी लगा रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंडी संजय ने कहा कि यह बड़ा पैदल मार्च डेमोक्रेसी की रक्षा और कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा किए गए अत्याचारों को खत्म करने के मिशन के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मार्च ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘महा पदयात्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नशामुक्त भारत मिशन को आगे बढ़ाएगी।

इससे पहले 2 नवंबर को, अमित शाह ने भाजपा के देशव्यापी अभियान के हिस्से के तौर पर हैदराबाद में एक पैदल मार्च का नेतृत्व किया था। मार्च को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया था कि तीन करोड़ ‘बांग्लादेशी घुसपैठिए’ उन ‘गायब’ वोटरों में शामिल हैं जिन्हें एसआईआर से हटाने की कोशिश की गई है और कांग्रेस पार्टी पर उन्हें बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने ऐलान किया था कि भाजपा यह पक्का करेगी कि हर घुसपैठिए को वोटर लिस्ट से हटाया जाए और देश से बाहर निकाला जाए। अमित शाह ने कहा था, “कांग्रेस एसआईआर को रोकने की कोशिश कर रही है, क्योंकि घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं। भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर के साथ मजबूती से खड़े हैं। यहां सिर्फ इस देश के नागरिकों को ही वोट देने की इजाजत होगी।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें