राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) भारत के रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित एक संगठन है, जो स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को स्वैच्छिक आधार पर अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करता है। प्रशिक्षण के विभिन्न स्तरों के अनुसार कैडेटों को ए, बी और सी प्रमाणपत्र दिए जाते हैं।
पश्चिमी कमान- भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा, “नेशनल कैडेट कोर (एनएसीसी) के 79वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर पश्चिमी कमान के सेना कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने सभी एनसीसी कैडेटों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों, पूर्व छात्रों और पूरे एनसीसी परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एनसीसी अनुशासित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार युवाओं को तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “हृदय में राष्ट्र प्रेम और मातृभूमि की सेवा का अटूट संकल्प लिए सभी एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्थापना दिवस पर सभी युवा कैडेट्स, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘एकता और अनुशासन’ के ध्येय के साथ एनसीसी हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, कर्तव्यबोध और निःस्वार्थ सेवाभाव के संस्कारों का संचार कर रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात कर देश के प्रति समर्पण का भाव रखने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सभी कैडेट्स को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ओडिशा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने एक्स पोस्ट में कहा, “अनुशासन, साहस और देशभक्ति की भावना को सलाम! एनसीसी दिवस पर, आइए एकता और राष्ट्र-निर्माण के युवा अग्रदूतों का जश्न मनाएं।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्थापना दिवस पर सभी कैडेटों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! एनसीसी युवाओं को अपने साथियों का साथ देने, कठिन समय में धैर्य रखने और आवश्यकता पड़ने पर नेतृत्व करने की सीख देती है। इन्हीं गुणों से एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक का निर्माण होता है।”



