28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमराजनीतिक्या 2024 में मोदी से मुकाबला करेंगे पवार? संजय राउत ने कही...

क्या 2024 में मोदी से मुकाबला करेंगे पवार? संजय राउत ने कही ये बात

Google News Follow

मुंबई। शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. राउत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है और जब तक विपक्ष के पास चेहरा नहीं आता है, तब तक कोई चांस नहीं है, शिवसेना के राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2024 के चुनाव में बिना किसी बड़े चेहरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना मुश्किल होगा, लेकिन उन्होंने माना कि नरेंद्र मोदी के मुकाबले एनसीपी प्रमुख शरद पवार सबसे सही उम्मीदवार हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व पर संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं, लेकिन उनसे भी बड़े नेता अभी मौजूद हैं. संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस में भी लीडरशिप को लेकर संकट है, इसलिए अभी तक पार्टी प्रेसिडेंट नहीं चुन पाए हैं।

दूसरी ओर विपक्षी एकता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे प्रशांत किशोर पर संजय राउत ने कहा कि प्रशांत किशोर ने बंगाल में अच्छा काम किया है. ऐसा टीएमसी का कहना है. टीएमसी और प्रशांत किशोर में एक एग्रीमेंट भी हुआ था. संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रशांत किशोर ने काम किया था, हमारे साथ भी कुछ काम किया था.राउत ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो क्या करना चाहते हैं. देश के विपक्ष को साथ लाने में योगदान कर सकते हैं. अगर कोई गैर राजनीतिक व्यक्ति ऐसा काम करे तो उसको सब लोग मान्यता देते हैं। मोदी का चेहरा अहम है. दूसरी लहर के बाद मोदी की लोकप्रियता में थोड़ी कमी आई है, लेकिन वो देश के सबसे बड़े नेता हैं.शिवसेना नेता का बयान उस समय आया है, जब मंगलवार को प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. इससे पहले प्रशांत किशोर ने शरद पवार से कई मुलाकातें की थीं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें