31 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा अध्यक्ष नड्डा कल से यूपी प्रवास पर, जानिए दौरे का क्या...

भाजपा अध्यक्ष नड्डा कल से यूपी प्रवास पर, जानिए दौरे का क्या है मकसद?

Google News Follow

Related

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 और 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। नड्डा का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हो रहा है। नड्डा आगरा में कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार दो दिनों में नड्डा कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे।
 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के सम्मेलन में उन्हें चुनाव में बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार प्रबंधन तक के गुर सिखाएंगे। दोपहर 3 बजे से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके बाद 8 अगस्त को नड्डा आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे। उनका ब्रज क्षेत्र के भाजपा विधायकों से भी बातचीत का कार्यक्रम है। नड्डा आगरा में कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, गोविंद नारायण शुक्ला और जेपीएस राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,186फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें