31.3 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनागपुर में रात 8 बजे तक खुल सकेंगे होटल-रेस्टोरेंट, मनपा ने दी...

नागपुर में रात 8 बजे तक खुल सकेंगे होटल-रेस्टोरेंट, मनपा ने दी राहत 

Google News Follow

Related

मुंबई। भाजपा की सत्ता वाले नागपुर महानगरपालिका ने शहर में मॉल समेत रेस्टोरेंट  और प्रतिष्ठानों को सोमवार से रोज रात आठ बजे तक कामकाज की अनुमति दे दी है। इससे पहले के आदेश में इन प्रतिष्ठानों को सप्ताह के कामकाजी दिनों में रात आठ बजे तक और शनिवार तथा रविवार को दोपहर तीन बजे तक संचालित करने की इजाजत दी गयी थी। नागपुर मनपा के आयुक्त्त राधाकृष्णन बी. ने आदेश में कहा कि रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अब रोज रात 10 बजे तक खुले रहने की अनुमति है।

हालांकि, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, धार्मिक स्थल और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक समारोहों और विवाह समारोहों को आयोजन स्थल की 50 प्रतिशत क्षमता या 50 लोगों, जो भी कम हो, के साथ रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है, जबकि अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते है। सैलून, ब्यूटी सेंटर और वेलनेस सेंटर को रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है। आदेश में कहा गया है कि कोचिंग कक्षाओं को रात में आठ बजे तक संचालन की इजाजत होगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें