29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने लांच की उज्ज्वला 2.0, कहा-बहुत पहले हो जाने चाहिए...

PM मोदी ने लांच की उज्ज्वला 2.0, कहा-बहुत पहले हो जाने चाहिए थे…

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के महोबा से उज्ज्वला योजना 2.0 का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी चीजें जिन्हें पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं होना दुखद है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बधाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “आज मै बुंदेलखंड की एक और महान संतान को याद कर रहा हूं। मेजर ध्यानचंद, हमारे दद्दा ध्यानचंद। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम अब ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार हो गया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि ओलपिंक में हमारे युवा साथियों के प्रदर्शन के बीच खेल रत्न के साथ जुड़ा दद्दा का ये नाम लाखों करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगा।

पीएम मोदी ने कहा, ”बहनों के स्वास्थ्य, सुविधा और सशक्तिकरण के इस संकल्प को उज्ज्वला योजना ने बहुत बड़ा बल दिया है. योजना के पहले चरण में 8 करोड़ गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों की बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया.”
Speaking at the launch of #PMUjjwala2. https://t.co/720VRhaqWT
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2021
पीएम मोदी ने कहा, ”बीते साढ़े सात दशकों की प्रगति को हम देखते है तो हमें जरूर लगता है कि कुछ स्थितियां, कुछ हालात ऐसे हैं जिनको कई दशक पहले बदला जा सकता था. घर, बिजली, पानी, शौचालय, गैस, सड़क, अस्पताल, स्कूल, ऐसी अनेक मूल आवश्यकताएं है जिनकी पूर्ति के लिए दशकों का इंतजार देशवासियों को करना पड़ा, ये दु:खद है.” प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ”हमारी बेटियां घर और रसोई से बाहर निकलकर राष्ट्रनिर्माण में व्यापक योगदान तभी दे पाएंगी, जब पहले घर और रसोई से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। इसलिए, बीते 6-7 सालों में ऐसे हर समाधान के लिए मिशन मोड पर काम किया गया है। ”
उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री आवास योजना में 2 करोड़ से अधिक गरीबों के पक्के घर बने हैं। इन घरों में अधिकतर मालिकाना हक महिलाओं का है। हमने हजारों किमी ग्रामीण सड़कें बनाई, तो सौभाग्य योजना के जरिए करीब 3 करोड़ गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन दिया।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”अब मेरे श्रमिक साथियों को एड्रेस के प्रमाण के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। सरकार को आपकी ईमानदारी पर पूरा भरोसा है। आपको अपने पते का सिर्फ एक सेल्फ डिक्लेरेशन, यानि खुद लिखकर देना है और आपको गैस कनेक्शन मिल जाएगा।” उन्होंने कहा, सरकार का प्रयास इस दिशा में भी है कि आपकी रसोई में पानी की तरह गैस भी पाइप से आए।  ये गैस सिलेंडर के मुकाबले बहुत सस्ती भी होती है। उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी भारत के अनेक जिलों में PNG कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है। उज्ज्वला 2.0 के तहत लाभार्थियों को जमा मुक्त एलपीजी कनेक्शन के साथ-साथ पहला रिफिल और हॉटप्लेट निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। साथ ही, इसमें नामांकन की प्रक्रिया के लिए न्यूनतम कागजी कार्रवाई की जरूरत होगी।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें