24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउस मछली से निकले 2.61 लाख रुपए !

उस मछली से निकले 2.61 लाख रुपए !

Google News Follow

रायगढ़। श्रीवर्धन तहसील के जीवना बंदरगाह पर समुद्र से मिली सिर्फ ही एक मछली ने 2.61 लाख रुपए दिलाए हैं। इस विशालकाय मछली को तोडणकर नामक एक स्थानीय व्यापारी ने बोली लगाकर खरीदा है। घोल नामक इस मछली को यहां के मछुआरों ने जाल लगाकर पकड़ा था। मछली का वजन 22 किलो है।

जाल पर लगा जबरदस्त झटका

यह घोल मछली पकड़ने वाले मछुआरे जयेंद्र पाटिल, उद्देश्य पावशे व हेमंत चुनेकर ने बताया, ‘ जीवना बंदरगाह पर हमने मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाल लगाया हुआ था। कुछ ही देर बाद जाल पर बड़ा जबरदस्त झटका लगा। हमेशा का अनुभव होने से हमें इससे समझ में आ गया कि जाल में कोई बड़ी मछली आ फंसी है।’

मुंबई में बाजार भाव 5 से 6 लाख

इन मछुआरों द्वारा बंदरगाह पर लाकर जब इस घोल मछली की नीलामी की गई, तो श्रीवर्धन के ही व्यापारी तोडणकर ने उसे 2 लाख 61 हजार रुपए की सर्वाधिक बोली लगाकर खरीद लिया। स्थानीय मछुआरे बताते हैं कि मुंबई में इस मछली का बाजार भाव 5 से 6 लाख रुपए होने की संभावना है।

बनता है इससे टाँके लगाने का धागा

उल्लेखनीय है कि घोल मछली को चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपयोग में लाया जाता है। ऑपरेशन के दौरान टाँके लगाने में जो धागा इस्तेमाल किया जाता है, वह इस मछली के फेफड़ों से बनता है। यही वजह है कि घोल मछली की खासा मांग होने के कारण उसकी कीमत की ऊँची मिलती है। मछुआरों के मुताबिक जुलाई से सितंबर माह के दौरान घोल मछली समुद्री तटों के आसपास पाई जाती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें