28 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविपक्षी नेता दरेकर ने CM से पूछा: कैसे लगा मंत्रालय में दारू...

विपक्षी नेता दरेकर ने CM से पूछा: कैसे लगा मंत्रालय में दारू की बोतलों का अंबार?

जानिए , क्या-क्या लिखा विपक्षी नेता दरेकर ने सीएम को पत्र में

Google News Follow

Related

मुंबई। ‘मंत्रालय में मिल रहा दारू की बोतलों का अंबार महाराष्ट्र की शान पर गहरा कलंक है, दारू की ये बोतलें आखिर मंत्रालय में आईं ही कैसे?’ ,राज्य विधान परिषद में विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर ने इस संबंध में विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

बने उच्चस्तरीय जांच समिति और 15 दिन में सौंपे रपट
: दरेकर ने इस बाबत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भेजे पत्र में इस गंभीर प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच के लिए अपर मुख्य सचिव (गृह) की अध्यक्षता में समिति बनाने को कहा है, जो अपनी रपट 15 दिन के भीतर सौंपे।
चाकचौबंद सुरक्षा प्रणाली भेदकर भीतर कैसे पहुंचीं दारू की बोतलें: ‘समूचे राज्य की कमान जिस मंत्रालय से संभाली जाती है, वहां यदि आम नागरिकों को प्रवेश करना हो, तो उसे कड़े सुरक्षा तंत्र का सामना करना पड़ता है, उसकी कस कर जांच की जाती है।  मंत्रालय की इस तरह चाकचौबंद सुरक्षा प्रणाली को भेदकर आखिर दारू की बोतलें भीतर पहुंचीं कैसे?’, यह सवाल दागते हुए दरेकर ने मंत्रालय में दारू की बोतलें मिलने की घटना को राज्य की बदकिस्मती बताया है। उनका कहना है कि सत्ताधीशों के प्रति खीझ पैदा करने वाली यह घटना महाराष्ट्र के अब तक के इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,165फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें